रोहनिया
स्थानीय थाना क्षेत्र के पटेल नगर करनाडाड़ी हाईवे के बगल में स्थित श्री विघ्न हरण हनुमान मंदिर पर मंगलवार की बीती रात में लोहे के खंभे में वेल्डिंग किया हुआ दान पेटी को काटकर चोर उठा ले गये। जिसकी खबर मिलने पर मंदिर के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह बबलू पूर्व प्रधान ने मंदिर की दान पेटी चोरी होने की सूचना 112 नंबर की पुलिस को तथा रोहनिया पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुवाना किया और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खघालते हुए घटना के बारे में छानबीन शुरू कर दी। मंदिर के उपाध्यक्ष गोकुल पटेल ने बताया कि दान पेटी में लगभग 50 हजार रुपया के आसपास रहा होगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त हनुमान मंदिर के लगभग 100 मीटर की दूरी पर शराब ठेका है। जिसके कारण आसपास शराबियों का जमावड़ा बना रहता है।










Users Today : 52
Users This Year : 23663
Total Users : 36256
Views Today : 119
Total views : 71222