वाराणसी के नदेसर स्थित पीडब्ल्यूडी डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में आयोजित उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की तरफ से सेवानिवृत कर्मचारी व पदाधिकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 40 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य रहीं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मनाथ त्रिवेदी एवं अंजनी मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष आंगनबाड़ी कर्मचारी कल्याण संगठन, शशिकान्त श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मौजूद रहे ।संगठन के जिला अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है।
इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की गई। समारोह में सर्वश्री विपिन श्रीवास्तव ,हितेंद्र नारायण भट्टाचार्य, सत्येंद्र कुमार सिंह, राम बदन यादव ,बाबूलाल मौर्या, विजय कुमार श्रीवास्तव, मनिका प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह, माता प्रसाद ,शमशेर अली आदि उपस्थित रहे।












Users Today : 34
Users This Year : 23645
Total Users : 36238
Views Today : 76
Total views : 71179