सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर बैठक आयोजित

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

भदोही

जनपद में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकास भवन, भदोही स्थित सभागार में संबंधित विभागों एवं बैंकिंग संस्थाओं के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी, भदोही बाल गोविन्द शुक्ला द्वारा की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), अटल पेंशन योजना (APY), मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, एवं जिन शाखाओ की प्रगति 40 प्रतिशत के निचे रही उनके प्रति मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने रोष प्रकट किया एवं उन्हें चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि पात्र नागरिकों, किसानों, युवाओं एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाए।

 

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में किसानों को जागरूक करने तथा फसल क्षति की स्थिति में बीमा सुरक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ला ने कहा कि किसानों को फसल बीमा योजना की पात्रता, प्रीमियम, बीमा कवरेज एवं दावा प्रक्रिया के संबंध में सरल भाषा में जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान योजना का लाभ उठा सकें।

बैठक के दौरान ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संबंध में भी चर्चा की गई।

उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगा हाथ में लेकर अभियान के प्रति अपनी सहभागिता एवं जनजागरूकता का संदेश दिया।

अधिकारियों से आह्वान किया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों, किसानों, उद्यमियों एवं विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाए।

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार गुप्ता , सभी बैंको के जिला समन्वयक एवं सहायक उपायुक्त उद्योग अभिषेक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, बैंकिंग संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों एवं बैंकिंग संस्थाओं को आपसी समन्वय से सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

 

रिपोर्ट – फ़ारुख़ जाफ़री

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —