थाना कपसेठी पुलिस द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर करीब ₹08 लाख की ठगी के मुकदमे में वांछित ₹25,000/- के ईनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 10.08.2026 को थाना कपसेठी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर सुन्दर कालोनी, वाजिदपुर, उमरपुर, थाना कोतवाली, जनपद जौनपुर के पास से मु0अ0सं0 107/2025 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/316(2)/351(3) बीएनएस, में वांछित एवं लगातार फरार चल रहे ₹25,000/- के ईनामिया अभियुक्त अरविन्द तिवारी पुत्र उपेन्द्र नाथ तिवारी, निवासी सुभाषपुर पाली, थाना मड़ियाहूं, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को थाना कपसेठी लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कपसेठी पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में नौकरी दिलाने के नाम पर धनराशि लेने के संबंध में विवेचना प्रचलित है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन के आदेश के क्रम में ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था।

घटना का संक्षिप्त विवरण
वादी शिवम सिंह द्वारा थाना कपसेठी पर सूचना दी गई कि उसके परिचित अनुज कुमार ने उसके छोटे भाई की नौकरी लगवाने के नाम पर अरविन्द तिवारी से मिलवाया। आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर वादी से विभिन्न किस्तों में करीब ₹08 लाख की धनराशि ली गई, जिसमें करीब ₹04.10 लाख आरटीजीएस के माध्यम से अरविन्द तिवारी के खाते में भेजे गए। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगाई गई तथा धनराशि वापस मांगने पर टाल-मटोल एवं धमकी देने का आरोप लगाया गया। तहरीर के आधार पर थाना कपसेठी पर मु0अ0सं0 107/2025 पंजीकृत कर विवेचना की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अरविन्द तिवारी पुत्र उपेन्द्र नाथ तिवारी, निवासी सुभाषपुर पाली, थाना मड़ियाहूं, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 45 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग का विवरण
1. मु0अ0सं0 107/2025, धारा 319(2)/318(4)/316(2)/351(3)/338/336(3)/340(2) बीएनएस, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।

अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 107/2025, धारा 319(2)/318(4)/316(2)/351(3)/338/336(3)/340(2) बीएनएस, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. मु0अ0सं0 096/2023, धारा 406/420 भादवि0, थाना मड़ियाहूं, जनपद जौनपुर।
3. मु0अ0सं0 345/2020, धारा 406/419/420/467/468/471 भादवि0, थाना विभूतिखण्ड, जनपद लखनऊ।

अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. विकास कुमार, थानाध्यक्ष, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 मधुसूदन त्रिपाठी, चौकी प्रभारी बाजार कालिका, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 करुणा सागर तिवारी, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. उ0नि0 शशांक राय, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. रि0आरक्षी रामआशीष कुमार, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
6. रि0म0आ0 मीरा कुमारी, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —