मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक,महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के आदेश-निर्देश के क्रम में सोमवार को कोटवां चौकी क्षेत्र अंतर्गत देववाणी महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष लोहता दिगंबर उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महाविद्यालय की छात्राओं से सामूहिक संवाद स्थापित कर महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।

इस दौरान छात्राओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव, मिशन शक्ति केंद्रों सहित महिलाओं की सहायता के लिए उपलब्ध पुलिस सेवाओं की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा साइबर अपराध के मामलों में सतर्कता बरतने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कोटवा चौकी प्रभारी गौरव सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

 

रिपोर्ट धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —