धीना/चन्दौली
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में शनिवार की देर शाम कमालपुर निजी लॉन में व्यापारियों की खुली बैठक सम्पन्न हुई।इसमें व्यापारियों में अध्यक्ष शंकर गुप्ता को लेकर सहमति नहीं बनने के कारण जिले के पदाधिकारियों ने चुनाव कराने का घोषणा किया।वही कमालपुर व्यापार मंडल की कमेटी को तत्काल भंग कर दिया गया।
जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि शंकर गुप्ता बीते 30 सालों से संगठन की ओर से कमालपुर बाजार में अध्यक्ष पद पर काम कर रहे थे।इन्होंने संगठन की मजबूती के लिए हमेशा कार्य किया।आज उनके अध्यक्ष पद को लेकर व्यापारियों में आम सहमति नहीं बन पाई है।इसको देखते हुए संगठन कमालपुर में नए अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा।
ताकि व्यापारियों की हित व संरक्षण का काम किया जा सके।चुनाव को लेकर 11 अगस्त से 16 अगस्त तक सदस्यता अभियान, 18 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल, 23 अगस्त को चुनाव व परिणाम का घोषणा किया जाएगा।अध्यक्ष पद केबी लिए जिन प्रत्याशियों को अपनी दावेदारी रखनी है।
वह 18 अगस्त को नामांकन कर सकता है।चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। इसमें अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष तीन पदों पर चुनाव कराया जाएगा।व्यापारी सदस्यता बनने के बाद ही आप चुनाव में प्रतिभाग कर सकते है।चुनाव पूरी तरह से पारदर्शिता से कराया जाएगा।
इस मौके पर प्रदेश मंत्री चंद्रशेश्वर जायसवाल, राकेश मोदनवाल, महफूज आलम आदि रहे।










Users Today : 52
Users This Year : 23663
Total Users : 36256
Views Today : 119
Total views : 71222