कांवरियों की सुगम यात्रा के लिए मंडुवाडीह चौराहे पर पुलिस मुस्तैद…

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

सावन माह में कांवरियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंडुवाडीह चौराहे पर पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालने के लिए विशेष सतर्कता बरती।

मंडुवाडीह थानाध्यक्ष अजय राज वर्मा के नेतृत्व में क्राइम इंस्पेक्टर विद्यासागर शुक्ला, उप निरीक्षक योगेंद्र कुमार, उप निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव व उप निरीक्षक आरके यादव पुलिस बल के साथ चौराहे पर मुस्तैद रहे।

पुलिस टीम ने कांवरिया मार्ग पर लगातार निगरानी रखते हुए कांवरियों के आवागमन को सुचारु बनाए रखा। चौराहे पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और आम राहगीरों को भी यातायात में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिसकर्मी लगातार कांवरियों के लिए रास्ता साफ कराते रहे।

पुलिस की सक्रियता से कांवरियों की यात्रा सुगम रही और यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित बनाए रखने का प्रयास किया गया।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —