श्रावण माह को लेकर पुलिस अलर्ट, श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थान पर स्नान की अपील…

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

श्रावण माह के दृष्टिगत रोहनिया क्षेत्र स्थित भास्करा पोखरा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे निर्धारित एवं सुरक्षित स्थान पर ही स्नान करें और किसी भी स्थिति में गहरे पानी में जाने से बचें।

एसीपी ने श्रद्धालुओं से विशेष रूप से कहा कि बच्चों को अकेले पानी के पास न जाने दें तथा स्नान के दौरान बच्चों पर लगातार नजर रखें। उन्होंने लोगों से अपील की कि सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।

पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सावधानी और सतर्कता से ही श्रावण माह के दौरान धार्मिक आयोजन को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —