मीरजापुर/हलिया
माँ विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मीरजापुर के प्राचार्य प्रो. डॉ. संजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर बुधवार 06 अगस्त 2026 को प्रातः 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक ग्राम पंचायत भटवारी, ब्लॉक हलिया में ग्राम प्रधान श्री राजेश कुमार के सहयोग से लगाया गया। शिविर का नेतृत्व सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. क्षितिज राज ने किया।
शिविर में सामुदायिक चिकित्सा विभाग से डॉ. अखिलेश कुमार पटेल, डॉ. त्रिभुवन राघव, डॉ. कोमल ढाकने कारभारी एवं समस्त कर्मचारी, दंत रोग विभाग से डॉ. विशाल मोदनवाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डॉ. भव्या, सर्जरी विभाग से डॉ. राजेश कुमार बिंद, नाक, कान एवं गला विभाग से डॉ. अंकित चौरसिया तथा मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों ने प्रतिभाग किया।
शिविर में कुल 242 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 122 पुरुष, 98 महिलाएं और 22 बच्चे शामिल रहे। चिकित्सकों द्वारा उच्च रक्तचाप, मधुमेह, श्वास संबंधी रोग, गर्भवती महिलाओं की जांच, स्त्री रोग, चर्म रोग, दंत रोग एवं नाक, कान, गला से संबंधित रोगों का परीक्षण किया गया। सभी मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज में उच्च स्तरीय परामर्श के लिए सलाह दी गई।
शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव










Users Today : 47
Users This Year : 23658
Total Users : 36251
Views Today : 109
Total views : 71212