पास्को एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

सरायख्वाजा थाना पुलिस ने पास्को एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार विशेष अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर भकुरा मोड़ के पास से आरोपी को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरेन्द्र राजभर उर्फ अमर राजभर, निवासी ग्राम चौकी पिनखुआ, थाना गौराबादशाहपुर के रूप में हुई है।

आरोपी के विरुद्ध सरायख्वाजा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 383/26 में अपहरण, दुष्कर्म, गर्भपात कराने, धमकी देने, साक्ष्य छिपाने सहित पास्को एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक बृजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल मंजीत कुमार तथा रिक्रूट आरक्षी सूरज प्रताप गौड़ शामिल रहे।

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —