दिनांक 06.08.2026 को थाना राजातालाब पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम वीरभानपुर (ओदार) में दबिश देकर मु0अ0सं0 0137/2026 धारा 124(1) बीएनएस से संबंधित घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्त अशोक कुमार पटेल पुत्र हीरालाल, निवासी ग्राम वीरभानपुर (ओदार), थाना राजातालाब, जनपद वाराणसी, उम्र 26 वर्ष को रात्रि 21:15 बजे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.07.2026 को वादी कमलेश पटेल द्वारा थाना राजातालाब पर सूचना दी गई कि दिनांक 15/16.07.2026 की रात्रि लगभग 03:00 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके भाई चन्द्रेश पटेल के ऊपर ज्वलनशील रासायनिक पदार्थ डाल दिया गया, जिससे उनके चेहरे एवं शरीर के अन्य हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए। घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजातालाब पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, तकनीकी एवं स्थानीय सूचनाओं के आधार पर अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित की गई, जिसके उपरांत उसे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि घायल चन्द्रेश पटेल उसका सगा चचेरा भाई है। दोनों एक ही युवती से बातचीत करना चाहते थे, किन्तु युवती अभियुक्त से बात नहीं करती थी। इसी बात को लेकर वह चन्द्रेश से नाराज था। घटना की रात उसने घर में शौचालय साफ करने के लिए रखा रासायनिक पदार्थ सोते समय चन्द्रेश के ऊपर फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। रासायनिक पदार्थ की कुछ बूंदें उसके स्वयं के शरीर पर भी गिर गईं, जिससे उसके शरीर पर जलने के निशान आ गए तथा उसके द्वारा पहनी गई काली टी-शर्ट भी क्षतिग्रस्त हो गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अशोक कुमार पटेल पुत्र हीरालाल, निवासी ग्राम वीरभानपुर (ओदार), थाना राजातालाब, जनपद वाराणसी, उम्र 26 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक दयाराम, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 राजेश कुमार मौर्य, कस्बा राजातालाब, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 रोहित दूबे, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
का0 संजीव कुमार, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
रि0का0 राहुल पासवान, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी










Users Today : 37
Users This Year : 23648
Total Users : 36241
Views Today : 94
Total views : 71197