भोजपुरी फिल्म में निवेश के नाम पर 78.20 लाख की ठगी, 4 साल बाद मुंबई फिल्म सिटी से दबोचा गया प्रोड्यूसर

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

भोजपुरी फिल्म निर्माण में निवेश के नाम पर 78.20 लाख रुपये की कथित ठगी करने वाले चार साल से फरार प्रोड्यूसर जसवंत कुमार को सारनाथ पुलिस ने मुंबई के अंधेरी स्थित फिल्म सिटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाकर कोर्ट में पेश करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

आरोप है कि जसवंत कुमार ने भोजपुरी फिल्म ‘वांटेड’ में निवेश के नाम पर रुपये लेकर मूलधन और मुनाफा लौटाने का वादा किया था, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद भी रकम वापस नहीं की। पीड़ित की शिकायत पर सारनाथ थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मुंबई में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल शिव शंकर राय और कांस्टेबल अरविंद यादव शामिल रहे।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —