दिनांक 19.11.2025 को आवेदक विनय सिंह निवासी भीटी थाना चील्ह जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33111250165396 दर्ज करायी गयी । जिसमें आवेदक को व्हाट्सएप्प पर फर्जी लिंक माध्यम से मोबाइल हैक कर आवेदक के खाते से 2414 रुपये अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गए । उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना चील्ह साइबर सेल द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना चील्ह साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जांच के दौरान ठगी की धनराशि को होल्ड कराते हुए 30/07/26 को आवेदक के खाते में सम्पूर्ष धनराशि 2414/- रुपये को वापस कराया गया ।
खाते में पैसा वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर पुलिस उच्चाधिकारी व थाना चील्ह साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी ।
थाना चील्ह साइबर सेल टीम—
थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह चील्ह, मीरजापुर ।
उपनिरीक्षक मनोज सिंह, महिला आरक्षी सोनाली पाण्डेय, थाना चील्ह जनपद मीरजापुर ।










Users Today : 67
Users This Year : 23678
Total Users : 36271
Views Today : 138
Total views : 71241