वाराणसी
वाराणसी नगर निगम के वार्ड पाण्डेयपुर–टकटकपुर से आई तस्वीरें कई गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। यह क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है, इसके बावजूद कब्रिस्तान के आसपास और सार्वजनिक मार्गों पर लगातार मलबा और कूड़ा फेंका जा रहा है।

सबसे दुखद बात यह है कि इसी कब्रिस्तान में प्रभावशाली लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े परिवारों के परिजनों की कब्रें भी हैं। बावजूद इसके समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिख रही।
यह किसी एक दल या व्यक्ति का नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वच्छता, कानून के पालन और मृतकों के सम्मान का विषय है।
मांग:
1. सार्वजनिक मार्गों पर कूड़ा-मलबा फेंकने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई हो।
2. कब्रिस्तान के आसपास नियमित सफाई और निगरानी सुनिश्चित की जाए।
3. दोषियों पर नियमानुसार जुर्माना और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाए।
आइए राजनीति से ऊपर उठकर अपने शहर, अपने परिवेश और अपने पूर्वजों के सम्मान की रक्षा करें।










Users Today : 36
Users This Year : 23647
Total Users : 36240
Views Today : 92
Total views : 71195