भाजपाइयों के नेतृत्व में निकाला गया कलश वंदन यात्रा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली कमालपुर

भारतीय जनता पार्टी धानापुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी के नेतृत्व में बुधवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650 वी जयंती वर्ष पर समरसता संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत कलश वंदन यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें धानापुर पश्चिमी मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।कलश वंदन यात्रा जगदीशपुर से शुरू होकर बभनियांव आंबेडकर पार्क से धानापुर होते हुए नेगुरा दलित बस्ती तक गया।जिसमें काफी संख्या में भाजपाई व ग्रामीण शामिल रहे।

मंडल अध्यक्ष धानापुर पश्चिमी ,.रमेश द्विवेदी व मंडल महामंत्री रमेश यादव ने कहा कि पार्टी की ओर से संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज का 650 वां जयंती धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में विकास के साथ साथ महापुरुषों का जयंती धूमधाम से मना कर समाज में समरसता का भाव बनाने का काम कर रही है।

इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता की ओर से कलश वंदन यात्रा निकालकर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज को याद किया जा रहा है।मंडल उपाध्यक्ष गोपाल बिंद ने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलने का काम करती है।आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही जिला को संत शिरोमणि रविदास के नाम से रखने का काम कर रहे है।यह एक महापुरुष को याद करने की सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी, रमेश यादव,गोपाल बिंद उपाध्यक्ष, मंशा देवी, जमुना राम, विजय मौर्य, नामवर शर्मा, हरेंद्र राम, राम लक्ष्छन राम, विकास कुमार, अर्जुन बिंद आदि रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —