मासूम दीपिका को न्याय दिलाने के लिए जौनपुर कलेक्ट्रेट में गरजा नाई समाज

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

गोरखपुर अस्पताल परिसर से कथित रूप से अपहृत 10 वर्षीय मासूम बालिका दिवंगत दीपिका शर्मा के साथ दुष्कर्म एवं निर्मम हत्या की घटना को लेकर जौनपुर में आक्रोश का ज्वार फूट पड़ा। मासूम बेटी को न्याय दिलाने और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने घटना के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति ने मांग की कि मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में डायल-112 में तैनात बताए जा रहे। सिपाही अभिषेक यादव के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई कथित दरिंदगी और हत्या की घटना ने समाज की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि एक मासूम बेटी के साथ ऐसी घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए असहनीय है।

उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि दीपिका केवल एक परिवार की बेटी नहीं, बल्कि हम सभी की बेटी है। जब तक मासूम बेटी को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हमारी आवाज शांत नहीं होगी। न्याय के लिए हमारा संघर्ष लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से लगातार जारी रहेगा।

भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति की प्रमुख मांगें

दोषियों को कठोरतम सजा:
समिति ने मांग की कि जांच में दोष सिद्ध होने पर दोषियों को कानून के अनुसार कठोरतम सजा दिलाई जाए।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई:
मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए।

पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा:
पीड़ित परिवार के जीवन-यापन एवं भविष्य के संबल के लिए एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी:
पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान कर परिवार को आर्थिक सुरक्षा दी जाए।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम:
प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को और मजबूत करते हुए प्रभावी कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए तथा अपराधियों में कानून का भय पैदा किया जाए।

कलेक्ट्रेट में गूंजा न्याय का नारा

प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोगों ने मासूम दीपिका के लिए न्याय की मांग करते हुए जोरदार आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों का कहना था। कि बेटियों की सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

नाई समाज ने स्पष्ट संदेश दिया कि मासूम दीपिका के न्याय की लड़ाई को दबने नहीं दिया जाएगा। समिति ने शासन-प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय, सुरक्षा और सम्मान प्रदान किया जाए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, पंचम शर्मा, डॉ. संतोष कुमार शर्मा, डॉ. हिमांशु शर्मा, राकेश शर्मा, विमल शर्मा, बिनोद शर्मा सहित संस्था के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक बेटी के लिए उठी आवाज, अब इंसाफ की बारी है।

“दीपिका को न्याय चाहिए न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —