सकलडीहा,
विकासखंड के खोर गांव में कई वर्षों से सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। बरसात के दिनों में सड़क तालाब का रूप ले लेती है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। विरोध दर्ज कराने के लिए उन्होंने जलभराव वाली सड़क पर धान की रोपाई भी की।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शिकायत देने के बावजूद आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क से जलनिकासी और मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।
इस मौके पर विरोध जताने वालों में राजू सिंह, रामखेलावन राय, शिवकुमार राम ,भारत ,बैजनाथ राय ,संतोष राय, रामनाथ राय, शिवपूजन राय, मदन राय ,राघव प्रजापति, हीरालाल प्रजापति, पंकज प्रजापति ,शिव बच्चनराय, शिव भजन, विश्वनाथ राय ,संजीवनी राय ,गुप्ता राय आदि रहे।










Users Today : 52
Users This Year : 23663
Total Users : 36256
Views Today : 119
Total views : 71222