एसीपी पिंडरा प्रशांत सिंह के कड़े तेवर: फूलपुर थाने में की विवेचनाओं की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

पिंडरा एसीपी प्रशांत सिंह ने फूलपुर थाने में तैनात सभी उपनिरीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण विवेचना समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों की प्रगति की गहन समीक्षा की और सभी विवेचनाओं का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जांच में गुणवत्ता बनाए रखने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने पर विशेष जोर दिया।

अपने सख्त आदेशों और बेबाक कार्यशैली के लिए पूरे गोमती जोन में चर्चित एसीपी प्रशांत सिंह जनता के बीच एक लोकप्रिय अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। वे अपने कार्यालय में सीधे जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनते हैं और त्वरित न्याय सुनिश्चित करते हैं। उनके इस कड़े अंदाज और जनहितैषी कार्यशैली से अपराधियों में खौफ का माहौल है, जबकि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —