राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी में एसएमसी का गठन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

31 जुलाई , 2026 , शुक्रवार ,

राजकीय इण्टर कॉलेज, पिपरी, सोनभद्र , पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विद्यालय में विद्यालय प्रबन्ध समिति (एस. एम. सी. ) की प्रथम बैठक सकुशल सम्पन्न हुई।

बैठक में हीरावती देवी , अध्यक्ष ; संगीता , उपाध्यक्ष समेत 25 सदस्यों की समिति सर्वसम्मति से निर्वाचित हुई।

इसके अलावा दो उप-समितियों यथा-भवन निर्माण समिति एवं शैक्षणिक समिति का भी गठन किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों के साथ साथ सभी सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहीं।

बैठक में विद्यालय में अध्ययन-अध्यापन, अनुशासन, कैरियर काउंसिलिंग आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। सभी वक्ताओं और सदस्यों ने एकजुट होकर विद्यालय विकास हेतु सहयोग करने का पूर्ण आश्वासन प्रदान किया।

राजकीय इण्टर कॉलेज पिपरी के प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार त्रिपाठी ने बैठक को सकुशल सम्पादित करने में योगदान देने वाले सभी साथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

 

रिपोर्ट – रामविलास यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —