₹25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार, इलिया पुलिस व स्वाट/एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

इलिया (चंदौली)

थाना इलिया पुलिस एवं स्वाट/एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोतस्करी के मामले में लंबे समय से वांछित ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक कार्यवाही के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष इलिया चन्दन कुमार राय एवं स्वाट/एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर माल्दह पुलिया के पास स्थित काली माता मंदिर, ग्राम माल्दह से वांछित अभियुक्त रामबाबू यादव उर्फ आनंद यादव पुत्र शिवलोचन यादव, निवासी नैपुराकला, थाना लंका, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 110 रुपये नकद बरामद हुए।

क्या था मामला?

पुलिस के अनुसार 26 सितंबर 2025 को थाना इलिया पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह मौके पर पकड़ा गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 08 गोवंश क्रूरतापूर्वक लदे मिले, जिनमें 03 मृत एवं 05 जीवित थे। मौके से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक मिस फायर कारतूस तथा एक खोखा कारतूस भी बरामद हुआ था। इस मामले में थाना इलिया पर मु0अ0सं0-75/2025 के तहत गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ विभिन्न स्थानों से गोवंश खरीदकर एवं इकट्ठा कर पिकअप वाहन में लादता था और उन्हें बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाकर अधिक लाभ के लिए बेचता था।

आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ चंदौली के बबुरी, सैयदराजा और इलिया थानों के अलावा प्रयागराज कमिश्नरेट के हंडिया गंगानगर थाना में भी गोतस्करी, पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट, बीएनएस तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय, स्वाट/एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव, उपनिरीक्षक साहबदीन यादव, मुख्य आरक्षी अरविन्द भारद्वाज, राणा प्रताप सिंह, आनन्द सिंह, रामानन्द यादव, आशुतोष सिंह, आरक्षी गणेश तिवारी, अतुल सिंह तथा अजय कुमार शामिल रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —