पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में स्वाट/ सर्विलांस व थाना पयागपुर पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता, थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का 24 घण्टे के अंदर सफल अनावरण कर 04 अभियुक्तों को माल सहित किया गया गिरफ्तार ।
घटना व अनावरण का विवरणः-
दिनांक 28.07.2026 को वादी अयोध्या प्रसाद पुत्र स्व0 हरिशंकर शुक्ल द्वारा थाना पयागपुर पर सूचना दी गई कि दिनांक 28.07.2026 को प्रातः लगभग 10:30 बजे वह इण्डियन बैंक, खजुही शाखा से ₹1,00,200/- की धनराशि निकालकर अपनी वी.सी. (स्थित मसैडी चौराहा) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भिंगुरी पुल से पहले 01 मोटरसाइकिल पर सवार 03 अज्ञात व्यक्तियों ने उनका रास्ता रोककर उनके पास मौजूद ₹1,00,200/- की धनराशि छीनकर उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गए ।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पयागपुर पर सुसंगत धाराओं में अज्ञात के विरुद्ध मु0अ0सं0 319/2026 पंजीकृत किया गया ।घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा स्वॉट/सर्विलांस व थाना पयागपुर पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर घटना के शीघ्र अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देशों के क्रम में क्राइम ब्रांच की स्वॉट/ सर्विलांस टीम व थाना पयागपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सुरागरसी, पतारसी, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण तथा मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे
कि दिनांक 30.07.2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तगण 02 मोटर साइकिल से खजुरी गांव की तरफ से मसडी चौराहा आ रहे है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच कर घेराबंदी की गयी जिसपर पुलिस टीम द्वारा 04 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया ।
पूछताछ के दौरान हिरासत में लिये गये संदिग्धों ने अपना नाम 1.मो0 सहबान पुत्र अली आदिल निवासी शिवदहा थाना पयागपुर जनपद बहराइच, 2.सूर्यकुमार सिंह पुत्र छेदी सिंह, 3.जयसिंह पुत्र प्रेम सिंह 4.वीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासीगण लखाहीपुतलीतारा थाना पयागपुर जनपद बहराइच बताया तथा तलाशी में अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 2,10,400 रुपये नगद, 01 पीओएस मशीन, 02 मोटर साइकिल, 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद कारतूस .315 बोर व अन्य प्रपत्र बरामद किये गये ।
बरामद रुपये के बारे पूछताछ करने पर हिरासत में लिये गये अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.07.2026 को एक व्यक्ति इण्डियन बैंक, खजुही शाखा से रुपये लेकर निकला था, रास्ते में हम लोगों नें भिंगुरी नहर पुलिया के पास उसके पैसे छीन लिये थे, जिसको लेकर आज हमलोग आपस में बंटवारा करने के लिए गिलौला जा रहे थे । अभियुक्तों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
o गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. मो0 सहबान पुत्र अली आदिल निवासी शिवदहा थाना पयागपुर जनपद बहराइच उम्र 38 करीब वर्ष
2. सूर्यकुमार सिंह पुत्र छेदी सिंह निवासी ग्राम लखाहीपुतलीतारा थाना पयागपुर बहराइच उम्र करीब 33 वर्ष
3. जयसिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम लखाहीपुतलीतारा थाना पयागपुर जनपद उम्र करीब 24 वर्ष
4. वीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासीगण लखाहीपुतलीतारा थाना पयागपुर जनपद बहराइच उम्र करीब 20 वर्ष
o बरामदगी का विवरण-
1. 2,10,400 रुपये नगद
2. 01 अदद तमंचा .315 बोर
3. 01 अदद कारतूस .315 बोर
4. 01 पीओएस मशीन
5. 02 अदद मोटर साइकिल
6. अन्य प्रपत्र
o गिरफ्तारी टीम-
थाना पयागपुर
1.उ0नि0 गोपाल सिंह
2.उ0नि0 राकेश प्रजापति
3.उ0नि0 शिवम कुमार त्रिपाठी
4.का0 पृथ्वीपाल सिंह
5.का0 सन्तोष चौहान
6.का0 कुलदीप कुमार
स्वाट /सर्विलांस टीम
1.निरीक्षक राकेश कुमार सिंह
2.उ0नि0 राशिद अली
3.उ0नि0 पुष्पेन्द्र पाण्डेय
4.हे0का0 राजेन्द्र यादव
5.हे0का0 अजीत चन्द्र
6.हे0का0 सुधीर यादव
7.हे0का0 मो0 अख्तर
8.का0 नरोत्तमपुरी
9.का0 धर्मेन्द्र धर्मेन्द्र वर्मा
10.का0 नितिन अवस्थी










Users Today : 52
Users This Year : 23663
Total Users : 36256
Views Today : 119
Total views : 71222