मंडुवाडीह पुलिस की तत्परता से महिला को मिला खोया पर्स, मोबाइल सहित सभी जरूरी दस्तावेज बरामद…

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

मंडुवाडीह पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के चलते एक महिला को उसका खोया हुआ पर्स, मोबाइल, महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं नगदी सकुशल वापस मिल गई।

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को प्रिया सिंह पत्नी चंदन कुमार सिंह, निवासी ग्राम रैपुरिया, थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर ने मंडुवाडीह पुलिस को सूचना दी कि मंडुवाडीह चौराहे के आसपास उनका पर्स कहीं गुम हो गया है। पर्स में एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा नगदी रखी हुई थी।

सूचना मिलते ही मंडुवाडीह थाना की महिला उपनिरीक्षक नेहा परवीन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खोजबीन शुरू की। पुलिस की तत्परता से कुछ ही समय में महिला का गुम हुआ पर्स, मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं नगदी बरामद कर सुरक्षित रूप से उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।

अपने सभी सामान सकुशल वापस मिलने पर प्रिया सिंह ने मंडुवाडीह पुलिस, विशेष रूप से महिला उपनिरीक्षक नेहा परवीन का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की और कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस संवेदनशील एवं सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —