लखनऊ/बाराबंकी
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोसाईगंज इलाके में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ किया है। टीम ने बाराबंकी के दो शातिर तस्करों को 1.065 किलो हेरोइन के साथ दबोच लिया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब ₹2.20 करोड़ बताई जा रही है।
▪️ राज पाण्डेय (निवासी हैदरगढ़, बाराबंकी)
▪️ गुप्तनाथ मिश्रा (निवासी हैदरगढ़, बाराबंकी)
▪️ 1.065 किलो अवैध हेरोइन
▪️ एक स्कॉर्पियो गाड़ी
▪️ 2 मोबाइल फोन
▪️ नकदी
दोनों तस्करों को गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल ढाबे के पास सड़क से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
तस्करी का तरीका:
सूत्रों के मुताबिक आरोपी बाराबंकी में सस्ते दाम पर हेरोइन खरीदते थे और लखनऊ में ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे।
पुलिस कार्रवाई:
गोसाईगंज थाने में दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।संदेश साफ: नशे के कारोबारियों पर अब सीधा वार, कोई नहीं बख्शा जाएगा!










Users Today : 52
Users This Year : 23663
Total Users : 36256
Views Today : 119
Total views : 71222