15 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, लेकिन सवाल बरकरार—गिरफ्तारी के बाद आखिर फिर कैसे शुरू हो जाती है तस्करी?

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

मिर्जापुर के चिल्ह थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी सीज कर दिया है।

मुखबिर की सूचना पर ग्राम पुराना बाड़ा क्षेत्र में पिकअप वाहन (UP 65 RT 2856) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 1870 बोतल आफ्टर डार्क ब्लू (180 एमएल), 775 बोतल मैजिक मूवमेंट जामुन स्पाइसी मिंट (180 एमएल), 8 बोतल रॉयल स्टैग (750 एमएल) तथा 51 बोतल मैजिक मूवमेंट ऑरेंज और ग्रीन एप्पल (750 एमएल) सहित बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान अमित कुमार सिन्हा और जैकी कुमार, दोनों निवासी अरवल (बिहार), के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश के सीधी (मऊगंज) से शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर हर कार्रवाई और हर गिरफ्तारी के बाद भी शराब तस्करी का नेटवर्क दोबारा इतनी तेजी से कैसे सक्रिय हो जाता है? क्या तस्करों के पीछे कोई बड़ा गिरोह है या फिर व्यवस्था में कहीं ऐसी कमजोर कड़ी है, जिसके कारण यह अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा? पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन तस्करी का सिलसिला भी उतनी ही तेजी से फिर शुरू होता दिखाई देता है।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —