चन्दौली
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में एन०डी०एल० एम० एवं राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गतं एफ०एम०डी० (खुरपका-मुहपका) टीकाकरण का आठवें चरण की समीक्षा की गयी। एफ०एम०डी० (खुरपका-मुहपका) बीमारी के रोकथाम हेतु टीकाकरण अभियान दिनांक 22.07.2026 से दिनांक 08.09.2026 तक कुल 316000 गोवंशीय एव महिशवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जाना है।
जिलाधिकारी ने कहा पशुधन की सुरक्षा और किसानों-पशुपालकों की आर्थिक उन्नति हमारी प्राथमिकता है। इस अभियान में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाने के लिए 8वें चरण के तहत शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। पशुपालन विभाग की टीमों को गांव-गांव जाकर पशुपालकों को जागरूक करने और टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए कहा गया।
जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को शत-प्रतिशत टीकाकरण कार्य पूर्ण किये जाने एवं एन०डी०एल०एम० कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने अभियान की प्रगति की दैनिक स्तर पर समीक्षा करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
मुख्य पशुचिकित्साधिकारी योगेश कुशवाहा द्वारा जनपद के सभी पशुपालकों से अनुरोध किया गया कि 04 माह के ऊपर के सभी गोवंशीय / महिशवंशीय पशुओं को (08 माह के गर्भित पशु को छोडकर) टीकाकरण कराये, टीकाकरण पूर्णतया निशुल्क है।










Users Today : 61
Users This Year : 23672
Total Users : 36265
Views Today : 129
Total views : 71232