जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था पर किया मंथन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर 

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनके क्षेत्रों की समस्याओं, फीडबैक, सुझाव, विकास कार्यों, श्रावण मास की व्यवस्थाओं एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
बैठक में विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्य, विधायक छानबे रिंकी कोल,

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, राज्यसभा सांसद अरुण सिंह के प्रतिनिधि धनंजय पांडेय, सदस्य विधान परिषद श्याम नारायण सिंह विनीत सिंह के प्रतिनिधि रवि दूबे, अपना दल एस के प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल के अलावा अधिशासी अभियंता विद्युत, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जनप्रतिनिधियों से सतत संवाद एवं समन्वय बनाए रखने, उनके क्षेत्रों की समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से संबंधित सुझावों के साथ-साथ श्रावण मास की व्यवस्थाओं तथा शांति एवं कानून व्यवस्था के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्रों में संचालित विकास परियोजनाओं, मूलभूत सुविधाओं एवं जनसमस्याओं के संबंध में सुझाव प्राप्त किए तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया

कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए प्रत्येक बिंदु का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। श्रावण मास के दृष्टिगत मंदिरों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में जनपद की शांति एवं कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने, नियमित भ्रमण करने, आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याएं जैसे सड़क निर्माण व चौड़ीकरण, खराब ट्रांसफार्मरों को बदलवाना, विद्युत कटौती में सुधार और जल निकासी सहित अन्य समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई

समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझाव एवं फीडबैक प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और प्रशासन जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनपद के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —