प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री में मरीजों का सैलाब, अकेले प्रभारी चिकित्साधिकारी के भरोसे चल रही ओपीडी व्यवस्था

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर (पड़री)

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री में इन दिनों मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है। ओपीडी कक्ष में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं, जहां एकमात्र प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ही सभी मरीजों की जांच और उपचार करते नजर आए। बढ़ती भीड़ के बीच मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं का दायित्व अकेले एक चिकित्सक के कंधों पर होना गंभीर चिंता का विषय है। मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त चिकित्सकों की तैनाती अत्यंत आवश्यक महसूस की जा रही है।

स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त चिकित्सकों की उपलब्धता न होने से मरीजों और उनके परिजनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री में तत्काल अतिरिक्त चिकित्सकों की नियुक्ति कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाया जाए, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सके।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —