दाढ़ी राम में पुलिस चौकी निर्माण का भूमि पूजन, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जापुर 

मड़िहान थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम में नई पुलिस चौकी निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। ग्राम समाज की 1 बीघा 17 बिस्वा भूमि पर बनने वाली दाढ़ीराम पुलिस चौकी का भूमि पूजन मझवा विधायक सूचीस्मिता मौर्य एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से किया। दोनों ने फावड़ा चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया।

इस अवसर पर विधायक सूचीस्मिता मौर्य ने कहा कि पुलिस चौकी बनने से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा लोगों को पुलिस सहायता के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा और त्वरित पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि नई चौकी स्थापित होने से दाढ़ीराम और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी। इससे आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और लोगों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध होंगी।

इस मौके पर एडिशनल ऑपरेशन राजकुमार मीणा, क्षेत्राधिकारी मड़िहान फईम खां , थानाध्यक्ष मड़िहान रविन्द्र भूषण मौर्य, थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक मौर्य, प्रसून शुक्ला, विनय प्रताप सिंह, राजेन्द्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान राजेश प्रजापति,

रमेश चंद्र शुक्ल, अनिल पासी, राजिंदर शुक्ला, विमला दुबे, त्रैलोक नाथ दुबे आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद लोगों ने क्षेत्र में पुलिस चौकी निर्माण को सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए खुशी जताई।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —