बड़हलगंज में दो बाइकों की भिड़ंत, रिटायर्ड फौजी समेत दो युवकों की मौत*

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोरखपुर

गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा झुमिला बाजार के पास हुआ, जिसमें रिटायर्ड फौजी सहित दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतकों में एक रिटायर्ड फौजी थे, जबकि दूसरे युवक की शादी करीब छह महीने पहले ही हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर हादसे की वजह मानी जा रही है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई