रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने की जनसुनवाई, 50 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रत्येक मंगलवार की भांति रामनगर के बटाऊवीर स्थित श्यामा उपवन में जनसुनवाई की। इस दौरान 50 से अधिक लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे और विधायक के समक्ष अपनी बात रखी।

जनसुनवाई में कुतलूपुर और सुल्तानपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गांव के लगभग 50 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो गया है, जिससे सभी लोग परेशान हैं।

इस पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने आश्वस्त करते हुए कहा कि वह सभी ग्रामीणों को एक दिन बुलाकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और उनकी हरसंभव सहायता करेंगे।

गंगा किनारे करंट लगने से किशन साहनी की मृत्यु हो गई थी, जिसमें उनकी पत्नी ने सरकारी सहायता अभी तक प्राप्त न होने की शिकायत की, जिसपर विधायक सौरभ ने तत्काल अधिकारियों से सहायता उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

रामनगर के एक व्यवसायी ने अपनी दुकान के आगे अतिक्रमण की शिकायत की जिस पर विधायक सौरभ ने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने को कहा।

कार्यक्रम में कई बुजुर्ग नागरिक वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित समस्याएं लेकर भी पहुंचे। वहीं भीटी क्षेत्र में सड़क पर जलभराव की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बंजर भूमि पर एक भूमाफिया द्वारा अतिक्रमण किए जाने के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामसभा भीटी के सचिव को कड़ी फटकार लगाई तथा तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भाजयुमो संतोष द्विवेदी, महानगर मंत्री डॉ अनुपम गुप्ता, महानगर मंत्री भाजयुमो सृजन श्रीवास्तव, कार्यसमिति सदस्य महानगर रितेश राय, मंडल मंत्री जय सिंह चौहान, कुलदीप सेठ, गोविंद मौर्य, गोरख साहनी, जितेंद्र सिंह, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —