बिरसिंहपुर में सुना गया पीएम मोदी के “मन की बात” का 136वां एपिसोड

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

राजातालाब

आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में रविवार को किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ‘बीरू’ की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम का 136वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ‘बीरू’, देवेंद्र प्रताप सिंह और चंद्रशेखर सिंह उपस्थित रहे।

सभी ने क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सभी अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल पर पौधारोपण भी किया।कार्यक्रम का संचालन प्रेम शंकर पाठक ने की। कार्यक्रम के अंत में टिफिन बैठक के दौरान सभी लोगों ने एक साथ भोजन कर समरसता का संदेश दिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुजीत पाल, ग्राम प्रधान मनभाषा देवी,संजीव सिंह गौतम,जगदीश जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी, देवेंद्र पटेल, पंकज पटेल ,माता शंकर सिंह,दीपक सिंह, राहुल पटेल, राजदेव मौर्य, सुशील सिंह, राकेश जयसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —