वाराणसी
वाराणसी आदमपुर क्षेत्र में शुक्रवार को नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता सड़कों पर उतरा। प्रहलाद घाट से मछोदरी तक चलाए गए इस अभियान के दौरान पटरी और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले ठेला-खोमचा दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
नगर निगम के अधिकारियों के साथ आदमपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा और पुलिस बल भी मौजूद रहा। अतिक्रमण दस्ते को देखते ही पटरी पर सामान लगाकर बैठे कई दुकानदार घबरा गये और आनन-फानन में अपना सामान समेटकर इधर-उधर भागने लगे।
अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए ठेलों, बांस-बल्ली और अन्य सामान को हटवाया। अभियान के दौरान यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण को प्राथमिकता से हटाया गया।नियम तोड़ने वाले कई दुकानदारों से शमन शुल्क वसूला गया।अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि दोबारा पटरी पर अतिक्रमण न करें। दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सामान जब्त कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अतिक्रमण अभियान के दौरान किसी प्रकार का विरोध न हो, इसके लिए थाना प्रभारी विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने कहा कि शहर को जाम मुक्त और स्वच्छ काशी सुंदर काशी बनाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।










Users Today : 39
Users This Year : 23650
Total Users : 36243
Views Today : 96
Total views : 71199