मीरजापुर
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन प्रस्तावित था। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार और छात्रों-युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में यह प्रदर्शन होना था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने सभी नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया।
अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण छात्रों एवं युवाओं की तरक्की के सारे रास्ते बंद हो गए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं का इकलौता सहारा भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है और पूरा सिस्टम अडानी-अंबानी के हाथों में सौंप दिया गया है।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने कहा कि बीजेपी सरकार में छात्र आज निराश होकर कह रहे हैं कि इस देश में उनका कोई भविष्य नहीं बचा है। इस नाकामी की जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान को डांकगंज स्थित उनके निवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री आवास की ओर शांतिपूर्ण मार्च के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं सांसद प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा किया गया दुर्व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना अपराध नहीं है। छात्रों के भविष्य से जुड़े गंभीर प्रश्नों का उत्तर देने के बजाय विपक्ष की आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, शशि भूषण दुबे, रमेश प्रजापति, पप्पू, दुर्गा प्रसाद चौधरी, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी, राजधर दुबे, राजेंद्र विश्वकर्मा, आनंद त्रिपाठी, मृत्युंजय मिश्रा, अंकुर श्रीवास्तव आजाद, संतोष यादव, इश्तियाक अंसारी, राजेश मिश्रा, ज्योति, विजय दुबे पहाड़ी, रामनाथ दुबे, रितेश मिश्रा, डॉक्टर दिनेश चौधरी, कुंज बिहारी उपाध्याय, शिव शंकर पांडे, अशोक गुप्ता, जैकी कोल, डिंपू यादव आदि मौजूद रहे।










Users Today : 38
Users This Year : 23649
Total Users : 36242
Views Today : 95
Total views : 71198