अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मीरजापुर में सपा का हल्लाबोल, शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने और अभद्रता के विरोध में मीरजापुर में समाजवादी पार्टी ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन को देखते हुए लोहिया ट्रस्ट स्थित सपा कार्यालय सहित पूरा कचहरी क्षेत्र पुलिस ने घेर लिया था। कार्यालय पुलिस छावनी में तब्दील रहा। कटरा कोतवाली पुलिस सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी को उनके घर से बुलाकर कार्यालय लेकर पहुंची। कार्यकर्ता लगातार जिलाध्यक्ष को बुलाने की मांग कर रहे थे।

धरने के बाद समाजवादी पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार को सौंपा। मांग पत्र में कहा गया कि पेपर लीक परीक्षा के दोषी शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए।

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को समुचित चिकित्सा व्यवस्था के साथ तत्काल रिहा किया जाए। जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठी चार्ज की न्यायिक जांच कराई जाए। आत्महत्या करने वाले छात्र छात्राओं के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए।

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करना प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि का लोकतांत्रिक अधिकार है। सपा कार्यकर्ता पुलिस से डरने वाले नहीं हैं। समाजवादी पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।

पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल ने कहा कि लोकतंत्र की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि पुलिस लाठी चार्ज करे या जेल भेजे कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। सरकार के दिन लद गए हैं, आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी।

इस दौरान रोहित शुक्ला, दामोदर प्रसाद मौर्या, आदर्श यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, राजेश भारती, संतोष गौतम, अनीस खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस ने कई नेताओं को हाउस अरेस्ट भी किया था।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —