जनपद में खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान का आठवां चरण आज से शुरू

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर 

राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत खुरपका- मुँहपका रोग निःशुल्क टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार एवं डॉ भूपेंद्र कुमार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ भूपेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से टीकाकरण टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |

जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जनपद में यह अभियान चलाया जाएगा।इस अभियान के तहत जनपद के समस्त गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं को खुरपका-मुँहपका रोग से बचाव के लिए निःशुल्क टीका लगाया जाएगा।

साथ ही पशुओं को ईयर टैग भी लगाया जाना अनिवार्य किया गया है।जनपद का लक्ष्य सात लाख अठाईस हजार के सापेक्ष शत प्रतिशत टीका की खुराक केंद्रीय भंडार में पहुंच गई है जिसको समस्त चिकित्सालायों में पहुंचा दिया गया है

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ भूपेंद्र कुमार ने बताया कि खुरपका-मुँहपका पशुओं में होने वाला एक घातक संक्रामक रोग है, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। समय पर टीकाकरण से पशुओं को इस रोग से सुरक्षित रखा जा सकता है। शासन की मंशा “स्वस्थ पशुधन – खुशहाल पशुपालक” को साकार करना है।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जिले के सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को नजदीकी टीकाकरण टीम से अनिवार्य रूप से टीका एवं ईयर टैग अवश्य लगवाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

उक्त अवसर पर मुख्य रूप से डॉ संदीप सिंह, डॉ0 रत्नेश तिवारी, डॉ रागिनी पांडेय, डॉ सरिता, डॉ अगरेज यादव, डॉ सुभाष सिंह, उषा वैश्य एवं एंबुलेंस के डॉ वैभव सिंह आदि उपस्थित रहे |

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —