आगरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय आगरा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 421.01 करोड़ रुपये की लागत वाली 53 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कैशलेस योजना का शुभारंभ करेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार शाम 4 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सीधे टाटा ग्राउंड पहुंचेगा। जनसभा को संबोधित करने से पहले वह सरकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र तथा नव-नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर










Users Today : 1
Users This Year : 23697
Total Users : 36290
Views Today : 1
Total views : 71267