जनता जागेगी तो व्यवस्था बदलेगी, सुरेश कुमार शर्मा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय सचिव, खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, सुरेश कुमार शर्मा ने जनपद जौनपुर सहित पूरे प्रदेश की कानून-व्यवस्था, सामाजिक चुनौतियों और जनसरोकारों को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जागरूक जनता और निष्पक्ष प्रशासन है। जब जनता और व्यवस्था एक साथ खड़े होते हैं। तभी एक सशक्त और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण होता है।

उन्होंने कहा कि आज देश एक नए दौर से गुजर रहा है। शासन की नीतियों का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय और विकास पहुँचाना है। यदि कोई व्यक्ति अपराध करता है। तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और यदि कोई ईमानदारी से समाजहित में कार्य करता है। तो उसे भी सम्मान और संरक्षण मिलना चाहिए।

सुरेश कुमार शर्मा ने जौनपुर की उन घटनाओं का उल्लेख किया, जिन्होंने समाज को झकझोर कर रख दिया। उन्होंने कहा कि दुल्हा हत्याकांड में अपने भाई को न्याय के लिए संघर्ष करती सौम्या बिंद की आवाज, धनेजा गांव में 4 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना, नेवादा में पिता-पुत्र की हत्या और पेट्रोल में कथित मिलावट जैसे तमाम मामलों ने कई गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। ऐसे मामलों में निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आवश्यक है।

उन्होंने कहा, केवल दो-चार दिन का धरना-प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर आक्रोश व्यक्त कर देना पर्याप्त नहीं है। यदि हमें व्यवस्था में बदलाव लाना है। तो समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। पुलिस प्रशासन, न्याय व्यवस्था, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक—सभी को मिलकर जनहित को सर्वोपरि रखना होगा।

उन्होंने ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश को ऐसे प्रशासनिक अधिकारियों की आवश्यकता है। जो किसी राजनीतिक या व्यक्तिगत दबाव में आए बिना संविधान और कानून के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने कहा कि एक गरीब की आँखों का आँसू पोंछ देना ही किसी अधिकारी की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

सुरेश कुमार शर्मा ने कहा, मेरा संघर्ष किसी सरकार, दल या व्यक्ति के विरुद्ध नहीं है। मेरा संघर्ष अन्याय, शोषण और भ्रष्टाचार के विरुद्ध है। जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति न्याय से वंचित रहेगा, तब तक हमारी आवाज बुलंद होती रहेगी।

अंत में उन्होंने जनपद जौनपुर की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि

न जाति की लड़ाई, न धर्म की दीवार चाहिए।
इस देश को अब न्याय और जनहित की सरकार चाहिए।
न गरीब का शोषण हो, न किसी का सम्मान लुटे,
अब हर हाथ संविधान और हर दिल में इंसानियत चाहिए।
आइए, हम सब मिलकर एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लें, जहाँ सत्ता से बड़ा सत्य हो, राजनीति से बड़ा राष्ट्रहित हो और पद से बड़ा मानवता का सम्मान हो।
सुरेश कुमार शर्मा
राष्ट्रीय सचिव, खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)
जनपद जौनपुर, उत्तर प्रदेश

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —