दिनांक 24.07.2026 को उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष जंसा के नेतृत्व में थाना जंसा की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा विद्यालयों एवं बाजारों के आसपास महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्षेत्र में सघन भ्रमण एवं चेकिंग की जा रही थी।
भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम राजकीय हाईस्कूल जंसा के पास पहुँची, जहाँ एक युवक विद्यालय में आने-जाने वाली छात्राओं के साथ हँसी-ठिठोली करते हुए अशोभनीय इशारे एवं अभद्र टिप्पणियाँ कर उन्हें असहज कर रहा था। पुलिस टीम ने तत्काल युवक को पकड़कर पूछताछ की।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम मनोज कुमार पुत्र विष्णु प्रसाद, निवासी ग्राम सारंगपुर (देईपुर), थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 33 वर्ष बताया।
उक्त घटना के संबंध में थाना जंसा पुलिस द्वारा धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. मनोज कुमार पुत्र विष्णु प्रसाद, निवासी ग्राम सारंगपुर (देईपुर), थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 33 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष, थाना जंसा, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
2. म0उ0नि0 मंजू चौरसिया, थाना जंसा।
3. उ0नि0 अंशु पाण्डेय, थाना जंसा।
4. रि0म0का0 शालिनी, थाना जंसा।










Users Today : 37
Users This Year : 23648
Total Users : 36241
Views Today : 94
Total views : 71197