सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए DM और कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कसी कमर, बारिश में भी किया ग्राउंड जीरो निरीक्षण”

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

सावन माह में काशी आने वाले लाखों शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल की टीम ने मिसाल पेश की है। बरसात के मौसम में भी दोनों अधिकारी खुद सड़क पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

वीडियो में कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए आएंगे। इसी को देखते हुए मजिस्ट्रेट, पुलिस और अन्य विभागों के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग, लाइन-क्यू सिस्टम और खोया-पाया केंद्र बनाए जाएंगे। रोपवे का काम चलने के कारण वैकल्पिक सड़क और व्यापारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

जिलाधिकारी और कमिश्नर की दूरदर्शिता काबिले-ए-तारीफ है। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए पीने का पानी, शौचालय, सामान की सुरक्षा और बेहतर लाइन व्यवस्था पर विशेष फोकस किया जा रहा है। कावड़ियों के लिए अलग लेन, हर 4 किमी पर पुलिस चौकी, विश्राम स्थल और मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

बारिश में भीगते हुए भी DM और कमिश्नर मोहित अग्रवाल का फील्ड में उतरकर व्यवस्थाएं परखना और मीडिया को ब्रीफ करना दर्शाता है कि प्रशासन सावन में आने वाले हर भक्त की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। उनके इस प्रोएक्टिव और जन-केंद्रित रवैये की हर तरफ सराहना हो रही है।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —