जिलाधिकारी ने ‘सम्मान विशेष विद्यालय’ का किया निरीक्षण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग द्वारा अलीनगर स्थित ‘सम्मान विशेष विद्यालय’ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को दी जा रही शिक्षा, प्रशिक्षण एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, साफ-सफाई, और दिव्यांग बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के कक्षाओं में जाकर बच्चों से सीधी आत्मीय बातचीत की। जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर बच्चे बेहद खुश नजर आए। बातचीत के दौरान बच्चों ने जिलाधिकारी से खेलने के लिए खेल सामग्री (स्पोर्ट्स किट) और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने बच्चों की मांग को बेहद सहृदयता से सुना और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री एवं अन्य आवश्यक संसाधन विद्यालय में उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी के साथ जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रत्नेश सिंह भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के समय विद्यालय में कुल 13 शिक्षक एवं कर्मचारियों में से 09 विशेष शिक्षक (स्पेशल एजुकेटर) और 04 शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पठन-पाठन की व्यवस्था तथा विशेष बच्चों की देखभाल के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि दिव्यांग बच्चों के पठन-पाठन एवं कल्याणकारी योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान जिले के अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारी और विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —