राज्य महिला आयोग की सदस्य 22 जुलाई को करेंगी, पीड़ित महिलाओं की जनसुनवाई*

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि मा० सदस्य महोदया, राज्य महिला आयोग, उ०प्र० लखनऊ की अध्यक्षता में महिला जन सुनवाई कार्यकम का आयोजन दिनांक-22.07.2026 को समय 12 बजे से पी०डब्लू०डी० गेस्ट हाउस, चन्दौली में किया जाना प्रस्तावित है।

जिसमें किसी भी प्रकार की पीड़ित महिलाएँ एवं बालिकाएँ पाक्सो एक्ट, लैंगिक असमानता, जमीन सम्बन्धित विवाद, घरेलू हिंसा, महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा इत्यादि से सम्बन्धित पीड़िता/महिला एवं बालिका द्वारा अपने शिकायत को स्वयं एक सादे कागज पर प्रार्थना पत्र के माध्यम से सुनीता श्रीवास्तव मा० सदस्य , राज्य महिला आयोग, उ०प्र० लखनऊ के समक्ष प्रस्तुत कर सकती है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —