मीरजापुर (पड़री)
पशुपालन विभाग द्वारा 22 जुलाई 2026 से विकास खण्ड पड़री में खुरपका–मुंहपका (FMD) रोग से बचाव हेतु 45 दिवसीय निःशुल्क टीकाकरण महाअभियान शुरू किया जा रहा है।
पशु चिकित्सालय पड़री के प्रभारी डॉ. सुभाष सिंह ने बताया कि ‘नो टैग–नो टीका’ व्यवस्था के तहत केवल टैगयुक्त एवं पंजीकृत पशुओं का ही टीकाकरण किया जाएगा।
अभियान के दौरान प्रत्येक ग्राम सभा में पहुंचकर टीकाकरण किया जाएगा। 4 माह से कम आयु के पशुओं तथा 7 माह से अधिक गर्भित पशुओं को टीका नहीं लगाया जाएगा।
विभाग ने सभी पशुपालकों से समय पर अपने पशुओं का टीकाकरण कराकर पशुधन को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने की अपील की है।










Users Today : 83
Users This Year : 23694
Total Users : 36287
Views Today : 159
Total views : 71262