वाराणसी
वाराणसी कैंट विधानसभा विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने अपने नियमित जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पुराने रामनगर के शास्त्री चौक से लेकर शिवशंकरी माता मंदिर तक क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों का कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने विधायक को वार्ड की एक प्रमुख समस्या से अवगत कराया। इस पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने आश्वस्त करते हुए कहा कि संबंधित स्थान को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा तथा वहाँ एक सुंदर एवं व्यवस्थित पार्क का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर मंत्री सृजन श्रीवास्तव, भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति सदस्य रितेश राय, अनिरुद्ध कनौजिया, जय सिंह चौहान, कुलदीप सेठ, उदय बिहारी श्रीवास्तव, शिवांग सिन्हा, स्वास्तिक श्रीवास्तव, उमेश वाल्मीकि, गोविंद मौर्य, विक्की बघेल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










Users Today : 81
Users This Year : 23692
Total Users : 36285
Views Today : 156
Total views : 71259