माँ विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिवपाल यादव, बोले – 2027 में बनेगी सपा की सरकार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सोमवार को माँ विंध्यवासिनी के धाम पहुंचे। उन्होंने माँ विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
दर्शन के उपरांत मीडिया से बातचीत में शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है और बदलाव चाहती है।
उन्होंने लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। साथ ही राम मंदिर के मुद्दे को लेकर भी उन्होंने भाजपा को घेरा।

पूजन कार्यक्रम वरिष्ठ समाजवादी नेता विजय बाबू मिश्र ने संपन्न कराया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मुन्नी यादव, पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, सपा जिलाध्यक्ष देवी चौधरी, संतोष गोयल, सत्य प्रकाश यादव, ओम प्रकाश यादव सहित हजारों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दर्शन-पूजन के बाद शिवपाल यादव विंध्याचल से सीधे शक्तेशगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानंद के आश्रम के लिए रवाना हो गए, जहां उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —