वार्ड नंबर 2 मामदेवपुर में करीब 50 लाख की लागत से सड़क व अंडरग्राउंड नाली निर्माण कार्य तेज

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

भदोही

भदोही नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 2 मामदेवपुर में करीब 50 लाख रुपये की लागत से अंडरग्राउंड नाली, इंटरलॉकिंग तथा सीसी रोड का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए अब निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

वार्ड के सभासद रमेश चंद्र सरोज ने बताया कि यह सड़क कई वर्षों से खराब स्थिति में थी। लगातार प्रयास और जनहित की मांग के बाद नगर पालिका अध्यक्ष नरगिस अतहर डॉ अतहर अंसारी के सहयोग सेनिर्माण कार्य शुरू कराया गया है। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि लोगों को लंबे समय तक बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा मिल सके।

उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा जलभराव की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। वहीं क्षेत्र की जनता ने विकास को लेकर क्या बोला आई सुनते हैं उनकी जुबानी

 

रिपोर्ट  –  फारूक जाफरी 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —