दिनांक 18 जुलाई 2026 को पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल मुख्यालय में मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में DRUCC (डिवीजनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी) की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित रेल सुविधाओं, यात्री समस्याओं तथा विकास कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा नामित DRUCC सदस्य संजय जायसवाल ने भी बैठक में सक्रिय सहभागिता करते हुए मोतिहारी एवं आसपास के क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से रखा।
बैठक की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि पिछले लगभग एक वर्ष से लगातार उठाए जा रहे मोतिहारी रैक प्वाइंट के स्थानांतरण के प्रस्ताव पर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने रैक प्वाइंट को सेमरा स्थानांतरित किए जाने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त जीवधारा में निर्माणाधीन वाशिंग पिट को भी एक माह के भीतर चालू करने की घोषणा की गई।
इसके साथ ही क्षेत्र के विकास एवं रेल यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े अन्य कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स का मानना है कि आज की बैठक अत्यंत सार्थक एवं परिणामदायी रही। इन निर्णयों के क्रियान्वयन से क्षेत्र के व्यापार, माल परिवहन तथा रेल यात्रियों को उल्लेखनीय लाभ मिलेगा और आने वाले समय में रेलवे की सुविधाओं में अनेक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे।










Users Today : 65
Users This Year : 23676
Total Users : 36269
Views Today : 136
Total views : 71239