गाजीपुर
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां अपनी टीम के साथ लंबित विवेचनाओं के निस्तारण तथा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान में लगे थे।
इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के दहेन्दू अंडरपास के पास से कमलेश यादव (36 वर्ष) पुत्र स्व. लल्लन यादव, निवासी ग्राम फत्तेसराय, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा तथा एक .315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ।बरामदगी के आधार पर थाना बरेसर में मु.अ.सं. 148/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी थाना बरेसर में मारपीट एवं अन्य धाराओं से संबंधित दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।










Users Today : 35
Users This Year : 23646
Total Users : 36239
Views Today : 89
Total views : 71192