मिशन चेतना शिक्षण संस्थान के स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण किया गया

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सैदूपूर

मिशन चेतना शिक्षण संस्थान का चौथा स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। संस्थान की स्थापना 16 जुलाई 2022 को मात्र 52 विद्यार्थियों के साथ हुई थी। वर्तमान में संस्थान में 500 से अधिक विद्यार्थी निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

संस्थान में 8 शिक्षक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। मिशन चेतना शिक्षण संस्थान में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान किया जाता है। मिशन चेतना शिक्षण संस्थान के स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राजेश पटेल, चंद्रभान व शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संस्थान परिवार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सेवा के अपने संकल्प को दोहराते हुए भविष्य में भी अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक शिक्षा की अलख पहुँचाने का संकल्प लिया।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —