चंन्दौली
चंन्दौली बबुरी विद्युत उपकेंद्र पर नया 10 एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह सुचारू हो गई है। इसके साथ ही पिछले कई दिनों से लागू तीन-तीन घंटे के बिजली रोस्टर को भी समाप्त कर दिया गया है। अब क्षेत्र के उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिजली मिल सकेगी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
ज्ञात हो कि पुराने ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब 45 गांवों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विभाग को रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति करनी पड़ रही थी। नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने और सफल परीक्षण के बाद अब सभी फीडरों पर सामान्य रूप से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
इस कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने में उपखंड अधिकारी जीवनाथपुर अमर पटेल, अवर अभियंता प्रदीप यादव तथा विद्युत विभाग की पूरी टीम ने लगातार कई दिनों तक दिन-रात मेहनत की। उनके प्रयासों से नए ट्रांसफार्मर को शीघ्र स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी।
उपखंड अधिकारी अमर पटेल ने कहा की ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद विभाग की पूरी टीम ने लगातार मेहनत कर कम से कम समय में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर आपूर्ति बहाल की है।
इस दौरान क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं ने धैर्य बनाए रखा और विभाग का पूरा सहयोग किया। इसके लिए हम सभी उपभोक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। आगे भी निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
बिजली व्यवस्था सामान्य होने से किसानों, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने भी विद्युत विभाग की तत्परता और टीम के प्रयासों की सराहना की है।










Users Today : 49
Users This Year : 23660
Total Users : 36253
Views Today : 111
Total views : 71214