सैयदराजा (चंदौली)
नगर पंचायत सैयदराजा में गुरूवार की सायं भीम बाबा मंदिर प्रांगण से भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा बङे ही हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में निकाली गयी। जो यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए पौहारी बाबा की कुटिया एवं दुधारी चौराहे से पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुनः भीम बाबा मंदिर के प्रांगण तक पहुंच कर समाप्त हुआ।
शोभायात्रा के दौरान भारी संख्या में नर नारी यात्रा में शामिल रहे। जो भगवान जगन्नाथ जी की महिमा की बखान करतेे हुए चल रहे थे। रथयात्रा में जगह जगह नर नारी पूजन अर्चना कर भगवान जगन्नाथ जी की आरती उतारीं एवं फूलों की बारिश की भव्य झाॅकी में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की धर्मपत्नी किरन सिंह ने शिरकत किया।
इस दौरान चेयरमैन आभा जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश कुमार उर्फ बाढू जायसवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विपिन सिंह, बच्चा बाबू,अग्रहरि, रणजीत सिंह, अनिल चौरसिया, रिशु सिंह, दिलीपअग्रहरि, नरेन्द्र चौरसिया, नरेन्द्र भाष्कर, परमेश्वर जायसवाल, मानवेन्द्र जायसवाल सहित भाजपा के पदाधिकारी आदि मौजूद रहें ।










Users Today : 49
Users This Year : 23660
Total Users : 36253
Views Today : 111
Total views : 71214